Type Here to Get Search Results !

बांग्लादेश में कट्टरपंथियों द्वारा हिंदुओं पर किए जा रहे हमले अत्याचार देवी देवताओं की प्रतिमा तोड़ने के विरोध में हिंदू संगठनों ने सौंपा ज्ञापन।

रायसेन। बांग्लादेश में कट्टरपंथियों द्वारा हिंदुओं पर किए जा रहे आक्रमण एवं हिंदू देवी देवताओं की प्रतिमा मंदिर तोड़ने जैसी शर्मनाक घटनाओं के संदर्भ में हिंदू जागरण मंच, विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल श्री हिंदू उत्सव समिति रायसेन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा  महामहिम राष्ट्रपति महोदय भारत सरकार नई दिल्ली के नाम द्वारा कलेक्टर महोदय रायसेन के नाम से ज्ञापन सौंपा गया जिसमें बांग्लादेश में कट्टरपंथी मुसलमानों द्वारा प्रतिदिन हिंदुओं को चिन्हित कर उन पर योजनाबद्ध तरीके से हमले किए जा रहे हैं जिससे वहां निवास करने वाला हिंदू समुदाय बहुत डरा हुआ है एवं अपने आप को असहाय महसूस कर रहा है हाल ही में 13 अक्टूबर 2021 दिन शुक्रवार को बांग्लादेश के कोमिल्ला जिले में इन कटरपंथी मुसलमानों द्वारा हिंदू देवी देवताओं के पांडालो को जलाया गया साथ ही इस्कॉन मंदिर एवं विभिन्न मंदिरों के देवी देवताओं की मूर्ति व प्रतिमाओं को भी खंडित किया गया इस प्रकार की यह घटना 1 जिले में ही नहीं बल्कि लगभग 22 जिलों में घटित हुई जिसमें लगभग 150 देवी पांडाल एवं मंदिर आग में जलाकर नष्ट कर दिए गए इतना ही नहीं हिंदुओं को चिन्हित कर मारा पीटा गया तथा माता बहनों की इज्जत के साथ खिलवाड़ हो रहा है इस घटना में लगभग 66 परिवारों को अपनी जान बचाकर घर छोड़कर भागना पड़ा एवं लगभग 20 हिंदुओं की मृत्यु हो गई इतना सब होने के बाद भी बांग्लादेश सरकार आंख बंद करें बैठी है और समुचित कार्यवाही नहीं कर रही है इस वीभत्स घटनाओं को देखकर हिंदु समाज में आक्रोश बढ़ता जा रहा है हिंदू जागरण मंच, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, श्री हिंदू उत्सव समिति एवं अन्य हिंदू संगठनो ने सरकार से मांग  की है कि हिंदुओं पर हो रहे आक्रमण तथा अत्याचारों को रोकने हेतु बांग्लादेश सरकार से कठोर कदम उठाने की एवं दोषियों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने की भारत सरकार ठोस बात करें तथा भारत सरकार से निवेदन है कि बांग्लादेश की हिंदू विरोधी घटनाओं को रोकने हेतु बांग्लादेश सरकार को योजनाबद्ध तरीके से बांग्लादेशी हिंदुओं की समस्या से शीघ्र निपटने की सलाह दे यदि ऐसा नहीं होता है तो समस्त हिंदू संगठन हिंदुओं के सुरक्षार्थ एवं सम्मान हेतु मैदान में उतरेंगे इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच विभाग महामंत्री दौलत सिंह कुशवाहा, जिला अध्यक्ष राजमल जैन एडवोकेट, जिला विधि प्रमुख दौलत राम गौर एडवोे केट, जिला उपाध्यक्ष अमित चतुर्वेदी एडवोकेट, गिरजेश कुशवाहा एवं राकेश नामदेव विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल से जिला मंत्री बद्री पाराशर ,मनोज यादव  अप्पू खत्री, रवि प्रजापति, हल्ला महाराज,  श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष  लीला सोनी, राहुल परमार, मनोज कुशवाहा, राम नारायण राय,   राकेश मालवीय  कल्याण कुशवाहा ठाकुर सिंह पुरुषोत्तम रवि शिवनारायण गौर हर्ष हिंदू धर्मेंद्र गौर यश कुशवाहा सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे l