Type Here to Get Search Results !

खाद्य विभाग ने कुंभराज में भरे मिठाई दुकानों के सैंपल

गुना। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निरंतर सैंपल लिए जा रहे हैं। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज रघुवंशी एवं रवि शिवहरे द्वारा कुम्भराज में अभिराम इंडस्ट्रीज का औचक निरीक्षण किया। उक्त संस्थान पर रिफाइंड सोयाबीन आयल को पैक कर अलग अलग मात्रा की पैकिंग में पैक किया जा रहा था। उक्त संस्थान से पैक किए जा रहे एवं पैकिंग के लिए संग्रहित सोयाबीन तेल के नमूने जांच हेतु लिए गये। निरीक्षण दल द्वारा कुम्भराज नगर में संचालित मिठाई दुकान जैन मिष्ठान का निरीक्षण किया गया। उक्त दुकान पर मावा एवं मावा लड्डू के नमूने शंका होने पर लिए गए। खाद्य सुरक्षा प्रशासन जिला प्रसाशन के सहयोग से लगातार निरीक्षण एवं नमूना कार्यवाही कर रहा है। जिससे आम आदमी को मानक एवं मिलावट रहित खाद्य सामग्री सुलभता से उपलब्ध हो सके।  

मिष्ठान की दुकान से सैंपल भरते हुए टीम