Type Here to Get Search Results !

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने किया कृषि जैव प्रौद्योगिकी सूचना केन्द्र का लोकार्पण

भोपाल। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने ग्वालियर प्रवास के दौरान राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में नवनिर्मित कृषि जैव प्रौद्योगिकी सूचना केन्द्र का लोकार्पण भी किया। लोकार्पण अवसर पर किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल भी उपस्थित थे। कृषि जैव प्रौद्योगिकी केन्द्र का निर्माण भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा उपलब्ध कराई गई धनराशि से किया गया है। यह कृषि विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के नजदीक स्थित शहीद उधम सिंह चौराहे के पास है।