Type Here to Get Search Results !

माही ने कहा- 'IPL 2022 में खेलने को लेकर कुछ सोचा नहीं, अभी काफी वक्त है'

चेन्नई। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का IPL 2022 सीजन को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की जीत का जश्न मनाने के लिए आयोजित 'द चैंपियंस कॉल' कार्यक्रम में संन्यास के सवाल पर उन्होंने कहा, 'मैं इसके (संन्यास) बारे में अभी सोच रहा हूं। अभी हम नवंबर में हैं। IPL 2022 अप्रैल में होगा।'

उन्होंने आगे कहा, 'मैंने हमेशा अपने क्रिकेट के लिए योजना बनाई है। मैंने आखिरी घरेलू मैच और आखिरी वनडे मैच रांची में खेले थे। उम्मीद है मेरा आखिरी टी-20 मैच चेन्नई में होगा, चाहे वह अगले साल हो या अगले पांच सालों में, लेकिन अभी मैं कुछ नहीं बता सकता।'

धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट में संन्यास लेने के बाद IPL में खेलते रहे हैं। 2020 के सीजन में चेन्नई का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा था। टीम पहली बार प्ले ऑफ में नहीं पहुंच पाई थी, लेकिन फ्रेंचाइजी ने धोनी पर भरोसा जताए रखा। 2021 के सीजन में धोनी की टीम कमाल की वापसी करते हुए चौथी बार चैंपियन बनी।