Type Here to Get Search Results !

IPL 2022 के सभी मैच भारत में ही होंगे; कोरोना के कारण 2021 में आधे मैच UAE में खेले गए थे

मुंबई। BCCI सचिव जय शाह ने IPL के अगले सीजन को लेकर बड़ा ऐलान किया है। प्रीमियर लीग का 15वां सीजन भारत में ही खेला जाएगा। शाह ने IPL 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की जीत का जश्न मनाने के लिए आयोजित 'द चैंपियंस कॉल' कार्यक्रम में इस बात की पुष्टि की है।

उन्होंने कहा, 'मुझे पता है कि आप सभी चेपॉक में चेन्नई को खेलते हुए देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। वह समय अब बहुत दूर नहीं है। IPL का 15वां सीजन भारत में ही होगा और दो नई टीमों के शामिल होने के साथ यह पहले से कहीं अधिक रोमांचक होगा।'

जय शाह ने आगे कहा, 'इस सीजन को लेकर बड़ी नीलामी होने वाली है। इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि IPL के लिए नए टीम संयोजन कैसे दिखते हैं।"