मुंबई। तमिलनाडु ने कनार्टक को बेहद ही रोमांचक मुकाबले में 4 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। तमिलनाडु की जीत के हीरो रहे युवा खिलाड़ी शाहरुख खान... शाहरुख ने मैच की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को यादगार जीत दिलाई। मैच के बाद से IPL फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी TV पर शाहरुख को छक्का लगाते हुए देख रहे हैं।
चेन्नई ने जैसे ही सोशल मीडिया पर धोनी का यह फोटो शेयर किया, वैसे ही ये तेजी के साथ वायरल हो गया। फैंस ने कमेंट्स करते हुए लिखा कि चेन्नई सुपर किंग्स को नया धोनी मिल गया है। वहीं, कुछ फैंस ने लिखा IPL 2022 के लिए चेन्नई को शाहरुख खान को टारगेट करना चाहिए।