पथरिया। सोमवार पथरिया थाना अंतर्गत गढ़ाकोटा रोड पर ग्राम बांसाकला पुलिया के समीप सुबह करीब 9:00 बजे पथरिया थाने में पदस्थ आरक्षक सतेंद्र सिंह की अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने फोन पर सूचना दी एवं मृतक को 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों की टीम ने उपचार प्रारंभ किया। लगातार उपचार के बावजूद भी आरक्षक ने पथरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दम तोड़ दिया। मौके पर पथरिया पुलिस का समस्त स्टाफ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर परिजनों को सूचना दी। आरक्षक सतेंद्र सिंह सुबह नोटिस तामील करने के गए थे और लौटते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी। लोगों ने बताया कि सतेंद्र एक मिलनसार व्यक्ति थे यह दुखद घटना हैं।
इस संबंध में पथरिया प्रभारी प्रभारी ने बताया कि विभाग द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है कि अज्ञात वाहन का पता लगाया जा सके, शव का पोस्टमार्टम होने के बाद शव को मृतक के परिजनों को सौपा।