Type Here to Get Search Results !

'केदारनाथ' के 3 साल पूरे होने पर सारा ने सुशांत के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान स्टारर 'केदारनाथ' के आज 3 साल पूरे हो गए हैं। यह फिल्म 7 दिसंबर 2018 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म के 3 साल पूरे होने पर सारा ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर फिल्म में अपने को-स्टार रहे दिवंगत एक्टर सुशांत को याद किया है। सारा ने फिल्म का एक वीडियो क्लिप शेयर कर लिखा, "3 साल पहले मेरा सबसे बड़ा सपना पूरा हुआ। मैं एक्टर बनी और मेरी पहली और सबसे स्पेशल फिल्म रिलीज हुई। मुझे नहीं पता कि मैं कभी एक्सप्लेन कर पाऊंगी कि मेरे लिए 'केदारनाथ' फिल्म क्या मायने रखती है। लेकिन, आज मुझे मेरा मंसूर याद आ रहा है। यह केवल सुशांत के अटूट सहयोग, निस्वार्थ मदद, लगातार मार्गदर्शन और सलाह ही थी, जिसके कारण मुक्कू (सारा अली खान का किरदार) आपके दिलों तक पहुंच पाया। केदारनाथ से एंड्रोमेडा। तुम हमेशा याद आओगे सुशांत।" बता दें कि पिछले साल 14 जून को सुशांत ने दुनिया को अलविदा कह दिया था।