Type Here to Get Search Results !

विक्की कौशल और कटरीना कैफ की मेंहदी का कार्यक्रम शुरू

मुंबई। विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी का समारोह आज से सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेस फोर्ट में शुरू हो गया है। होटल में अभी मेंहदी का कार्यक्रम चल रहा है। कटरीना के हाथों में विक्की कौशल के नाम की मेंहदी लगनी शुरू हो गई है। उसके बाद शाम को राजस्थानी संगीत की महफिल सजेगी। शादी में संगीत का कार्यक्रम आज और कल दोनों दिन जारी रहेगा। आज का संगीत का प्रोग्राम रात 7.30 बजे से शुरू होगा। वहीं पंजाबी सिंगर गुरदास मान भी आज रात को सिक्स सेंसेस फोर्ट में पंजाबी गीतों से विक्की कैट की संगीत सेरेमनी को रोशन करेंगे।

शाहरुख खान, करण जौहर, रितिक रोशन, अनुष्का शर्मा, विराट कोहली और मिनी माथुर के रूम ओबरॉय होटल में बुक हैं। वहीं अक्षय कुमार का रूम होटल ताज में बुक किया गया, फिलहाल कुछ मेहमान शादी में शामिल होने सवाई माधोपुर पहुंच चुके हैं। जबकि शाहरुख खान अक्षय कुमार अभी तक चौथ का बरवाड़ा नहीं पहुंचे हैं। महंत परिवार के अनुसार त्रिनेत्र गणेश को कल कटरीना कैफ और विकी कौशल की ओर से शादी का कार्ड पहुंचाया जा सकता है। संभावना यह भी बताई जा रही है कपल त्रिनेत्र गणेश के दरबार में दर्शन करने भी जा सकते हैं।