भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज होशंगाबाद जिले के पचमढ़ी में रविशंकर भवन परिसर में आम का पौधा लगाया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रतिदिन पौधा लगाने के संकल्प के अनुक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह और पुत्र श्री कार्तिकेय सिंह के साथ पौधा-रोपण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उनके द्वारा रविशंकर भवन परिसर पचमढ़ी में पूर्व लगाए पौधों का अवलोकन भी किया।
मुख्यमंत्री चौहान ने पचमढ़ी में लगाया आम का पौधा
दिसंबर 29, 2021
Tags