मुंबई। मौनी रॉय जल्द ही सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। यह 27 जनवरी, 2022 को गोवा के कैंडोलिम में 2 दिन की बीच वेडिंग होगी। मौनी और सूरज बंगाली परंपराओं के अनुसार शादी करेंगे। इससे पहले कपल ने बड़ा फैसला लिया है। कोविड-19 के कारण दोनों ने अपनी गेस्ट लिस्ट को छोटा कर दिया है। इतना ही नहीं वे आने वाले सभी गेस्ट्स से वेडिंग वेन्यू पर आरटी-पीसीआर रिपोर्ट भी मांगेंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक मौनी और सूरज कोविड-19 प्रोटोकॉल के कारण अपनी शादी की में अतिरिक्त सावधानी बरत रहे हैं। शुरुआत में, मौनी के पास एक लम्बी गेस्ट लिस्ट थी, जिसमें 50 लोग शामिल थे। हालांकि अब यह छोटी हो रही है। लेकिन उन्होंने चीजें और हालात नॉर्मल होने के बाद मुंबई में रिसेप्शन की प्लानिंग कर रखी है।