Type Here to Get Search Results !

मार्वल की अपकमिंग सीरीज 'मून नाईट' फेम गैस्पर्ड उलील का निधन

मुंबई। मार्वल स्टूडियोज की अपकमिंग मिनी टीवी सीरीज 'मून नाईट' के एक्टर गैस्पर्ड उलील का 37 साल की उम्र में निधन हो गया है। खबरों के मुताबिक, गैस्पर्ड की स्की-एक्सीडेंट के कारण मौत हुई है। गैस्पर्ड के फैमिली मेंबर ने उनकी मौत की पुष्टि की। उन्होंने बताया साउथ-ईस्ट फ्रांस में स्कीइंग करने के दौरान हुई दुर्घटना में गैस्पर्ड की मौत हो गई है। उनकी मौत से फैंस, सेलेब्स और हॉलीवुड इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है।

स्की स्टेशन के एक स्पोक्सपर्सन ने बताया कि यह घटना मंगलवार को घटी थी। गैस्पर्ड स्कीइंग करने के दौरान एक दूसरे स्कीयर से टकरा गए थे। टकराने के बाद दोनों जमीन पर गिर पड़े थे। उनकी मदद के लिए तुरंत ही रेस्क्यू टीम पहुंची। लेकिन, टीम ने जब देखा कि गैस्पर्ड में कोई हरकत नहीं हो रही है और वे बेहोश पड़े हैं, तो हलचच मच गई थी।

स्पोक्सपर्सन ने आगे बताया, "इस हादसे के बाद गैस्पर्ड को एयरलिफ्ट कर ग्रेनोबल के एक अस्पताल ले जाया गया था। गैस्पर्ड के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। हालांकि, इलाज के बाद भी उनकी मौत हो गई। वहीं स्कींइग करते वक्त गैस्पर्ड जिस अन्य शख्स से टकराए थे, उसे कहीं कोई चोट नहीं आई है। वहीं ला रोजियर रिजॉर्ट के डायरेक्टर ने बताया स्कीइंग के दौरान गैस्पर्ड ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। हेलमेट की वैसे तो फ्रेंच स्कीइंग स्लोप्स पर जरूरत नहीं होती, पर सभी को इन्हें पहनने के निर्देश दिए जाते हैं। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने इस हादसे की जांच शुरू कर दी है।