Type Here to Get Search Results !

पूर्व नेताप्रतिपक्ष अजय सिंह ने पंचायतों में आउटसोर्स भर्ती रोकने की मांग की

इंटरव्यू से पहले अट आॅफ जारी नहीं किया गया, भर्ती प्रक्रिया की जांच होने तक रोकी जाए

भोपाल। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायतों में आउटसोर्स से हो रही भर्ती में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए तत्काल रोकने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि इंटरव्यू से पहले कट आॅफ जारी नहीं किया गया, ताकि चहेतों को उपकृत किया जा सके। 

कांग्रेस नेता ने कहा कि राष्टÑीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत पूरे प्रदेश में 1146 पदों पर बिना कट आॅफ जारी किए  चहेतों को इंटरव्यू के लिए बुला लिया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इसकी जांच करने की मांग करते हुए कहा है कि जब तक जांच पूरी नही हो जाती है, तब तक इंटरव्यू स्थगित किए जाएं। अजय सिंह के अनुसार  शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और मूल निवासी प्रमाणपत्र के आधार पर इंटरव्यू की मेरिट लिस्ट बनाई गई है, जिसमें घपला करने की पूरी-पूरी गुंजाइश है। यदि प्रक्रिया पारदर्शी है तो कट आॅफ जारी किया जाना चाहिए था। 

उन्होंने कहा है कि अव्वल तो आउटसोर्स प्रणाली ही गलत है। यह सिर्फ  तात्कालिक आवश्यकता के लिए ठीक है, लेकिन सरकार ने इसे प्रैक्टिस  बना लिया है।  इसके माध्यम से अपनों को उपकृत किया जा रहा है। नियमित भर्ती यदि नहीं की जा रही है तो कम से कम मूल वेतन पर संविदा नियुक्तियां तो की ही जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार कम वेतन पर आउट सोर्स कर्मचारी भर्ती कर बेरोजगारों की मजबूरी का फायदा उठा रही है। इतने सारे पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाना चाहिए, जिससे हजारों बेरोजगारों को मौका मिलता और पारदशिर्ता झलकती, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आउटसोर्स से भर्ती कर्मचारी कुछ सालों बाद फिर सड़क पर आ जाएंगे।