Type Here to Get Search Results !

गिलहरी अभियान के माध्यम से लगा रहे दाना-जल पात्र पहुँचा रहे लोगो को पक्षी सरंक्षण सन्देश

सिरोंज। गिलहरी अभियान एक छोटा सा प्रयास के माध्यम से गर्मी को दिनों में एक अभियान चलाया जा रहा है। इस भीषण गर्मी में पक्षियों हेतु दाना-पानी गिलहरी अभियान इस अभियान से जगह-जगह के लोग जोड़ रहे है। सोशल मीडिया के माध्यम से ऐसे ही देखने को मिला मालथौन पर्ल कॉन्वेंट की प्राचार्य  एवं पूर्व भाजपा महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सीमा राय जो इस अभियान से काफी प्रेरित हुई और उन्होंने भी इस अभियान का हिस्सा बन कर के जल पात्र लगाए और लोगो तक सन्देश देते हुए कहा एक अच्छा प्रयास है पक्षियों को बचाने के लिए मानवता दिखाते हुए हम सब को आगे आकर के ऐसे सेवा भाव वाले कार्य करना चाहिए। वही अभियान की स्वयंसेवक सोनिका मालवीय ने अपने पास पेड़ो पर पात्र लगाए और लोगो तक सन्देश देते हुए कहा हर जीव में ईश्वर बैठा है हम यह कार्य किसी पक्षी के लिए नहीं इश्वर के लिए ही कर रहे हैं और उस इश्वरीय भाव से मानवता की दृष्टि से जो भी हमसे काम होगा निश्चित रूप से वह आंतरिक सुख देगा। आंतरिक सुख की अनुभूति ही सच्चा इश्वरीय सुख हैं। यदि व्यक्ति को आंतरिक सुख नही है तो सारी धन, दौलत, संपत्ति सारे पदार्थ व वैभव सब बेकार है। गिलहरी अभियान एक छोटा सा प्रयास को संस्थापक श्वेता आनन्द त्यागी ने बताया गर्मीयो में जल पात्र हर साल यह पहल हम चलाते आ रहे है और लोग को भी इस पहल का हिस्सा बना रहे और कई लोग प्ररित हो कर के यह सराहयनिय कार्य कर भी रहे है हमारा संकल्प है लोगो मे जागरूकता लाना हमारा सन्देश जीवो की जिंदगी बचाने का है आइये आप भी इस पहल का हिस्सा बने और जीवो की जान बचाये।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.