भोपाल। गोविंदपुरा क्षेत्र की विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने आज प्रतिभा फाउंडेशन के सहयोग से विकसित आँगनवाड़ी केंद्र का अवलोकन किया। श्रीमती गौर ने कहा कि पहले यहां स्वच्छता नहीं होने से कोई आँगनवाड़ी केंद्र आना पसंद नहीं करता था। आज स्वच्छता और सौंदर्यीकरण से यह आँगनवाड़ी केंद्र आकर्षक और जनोपयोगी हो गया है। यहाँ आने वाले बच्चों के मन में भी प्रसन्नता का भाव उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने प्रतिभा फाउंडेशन और बहन रोली को बधाई दी। श्रीमती गौर ने फाउंडेशन की सदस्यों से मुलाकात भी की।
सतनामी नगर गोविंदपुरा स्थित आंगनवाड़ी क्रमांक 633 में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए। विधायक श्रीमती गौर ने बाउंड्री वॉल के निर्माण और अन्य आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। महिला बाल विकास के श्री अखिलेश चतुर्वेदी, जन-प्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। फाउंडेशन द्वारा आँगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 488 में भी सहयोग दिया जा रहा है।
