Type Here to Get Search Results !

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री डॉ एल मुरुगन ने आज भोपाल स्थित आकाशवाणी केंद्र का निरिक्षण किया

भोपाल।  केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, मत्स्य, डेयरी एवं पशुपालन राज्यमंत्री डॉ एल मुरुगन ने आज भोपाल स्थित आकाशवाणी केंद्र का निरिक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने केंद्र द्वारा प्रसारित किये जानेवाले कार्यक्रमों की जानकारी ली और कार्यक्रमों के ज़रिये राजस्व बढ़ाने को कहा। उन्होंने अधिक से अधिक कार्यक्रम लाइव करने और सोशल मीडिया पर सशक्त उपस्थिति पर भी ज़ोर दिया। डॉ मुरुगन ने केंद्र के विभिन्न प्रभागों का अवलोकन किया और प्रसारण से सम्बंधित उपकरणों के रख-रखाव और संगीत से जुड़े रिकॉर्ड का डिजिटाइज़ेशन किये जाने की प्रशंसा की। आकाशवाणी से एक बातचीत में उन्होंने कहा कि लोक प्रसारक के रूप में सूचना और प्रसारण मंत्रालय की महत्वपूर्ण और व्यापक भूमिका है। दूरदर्शन और आकाशवाणी राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री आदि के सन्देश देश के दूरस्थ इलाकों तक ले जाते हैं। उन्होंने डीडी फ्री डिश और न्यूज़ऑनएआईआर जैसे नवाचारों की भी प्रशंसा की। डॉ मुरुगन ने मध्य प्रदेश सरकार के लोक हितकारी कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए आज भोपाल में तेंदू पत्ता संग्राहको को बांटे जाने वाले बोनस को एक महत्पूर्ण पहल बताया। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री ने आकाशवाणी परिसर में एक पौधा भी लगाया। इस मौके पर केंद्र के उपमहानिदेशक श्री यशवंत एच चिवड़े, कार्यक्रम प्रमुख श्री विश्वास केलकर, न्यूज़ एकांश की प्रमुख सुश्री पूजा पी. वर्धन , पीबीएनएस की उप महानिदेशक सुश्री नवनीत कौर और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।