Type Here to Get Search Results !

विधायक विष्णु खत्री ने किया जलाभिषेक अभियान का शुभारम्भ एवं तालाब गहरीकरण का भूमि पूजन

ग्राम पंचायत रूनाह में निकली जल यात्रा।

भोपाल। मध्य प्रदेश शासन द्वारा  जल स्त्रोतों के संरक्षण व संवर्धन के लिए पूरे प्रदेश में जलाभिषेक अभियान चलाया जा रहा है। जलाभिषेक अभियान के तहत क्षेत्रीय विधायक विष्णु खत्री ने बैरसिया विधान सभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रुनाह में सोमवार को जलाभिषेक अभियान का शुभारम्भ किया और साथ ही तालाब गहरीकरण का भूमि पूजन भी किया। और ग्राम पंचायत रुनाह में जल यात्रा भी निकाली गई। जलयात्रा में जल स्त्रोत संरक्षण और जल संरक्षण के सम्बंध में नारो के माध्यम से जन जागृति लाने का प्रयास किया गया।

क्षेत्रीय विधायक विष्णु खत्री ने जल सरंक्षण करने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पूरे प्रदेश में जलाभिषेक अभियान चलाया जा रहा है।जिसके तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में जल संवर्धन एवं जल बचाव के लिए विभिन्न प्रकार के प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि बैरसिया विधान सभा क्षेत्र में पानी की समस्या का निदान करना है तो किसानों को बर्षा जल को संरक्षित करने के लिए खेत तालाब का निर्माण कराना होगा। जिससे पानी संरक्षित होगा और जल स्तर भी बढ़ेगा। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता व ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद थे। 

अन्य अभियानों की तरह जलाभिषेक अभियान न हो हाल।

 उल्लेखनीय है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जलाभिषेक अभियान की शुरुआत तो कर दी गई है।लेकिन इस अभियान का हाल भी पूर्व में चलाए गैअभियानो जैसा न हो जाए। इसके लिए अधिकारियों को सतत निगरानी करनी होगी। क्योंकि जल संरक्षण को लेकर अभियान और योजनाए तो बहुत है।लेकिन जमीनी हकीगत कुछ और हे। यहां तक मनरेगा से बनने बाले कपिल धारा कुआ तालाब आज भी गिने चुने बन पाए है बाकी भरष्ट्राचार की भेंट चढ़ गए जबकि लक्ष्य बहुत ज्यादा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.