Type Here to Get Search Results !

मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी द्वारा पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

बेगमगंज। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला शाखा द्वारा  कलेक्टर अरविंद दुबे  को  प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा गया जिसमें पुरानी पेंशन बहाली की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि एनपीएस को तत्काल प्रभाव से बंद कर पुरानी पेंशन व्यवस्था अविलंब लागू की जाए जिससे कर्मचारियों को उनके रिटायरमेंट के उपरांत जीवन को जीने के लिए एक साधन मुहैया हो सके,  एनपीसी व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से समाप्त करें एक उत्तम पालक की भूमिका निभाए।

 पुरानी पेंशन बहाली को लेकर ज्ञापन सोते हुए

रायसेन जिला शाखा अध्यक्ष मानसिंह लोधी के नेतृत्व में इस विराट प्रदर्शन में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिले के कर्मचारी नेता मुरारी लाल,भारतीय मजदूर संघ जिला अध्यक्ष  किशोर सिंह ठाकुर, हेमन्त सराठे प्रदेश अध्यक्ष लिपिक वर्गीय प्रदेश प्रकोष्ट जिला सचिव हरिप्रसाद , सोनी संगठन मंत्री कमलेश पराशर , जिला उपाध्यक्ष शरद द्विवेदी ,राजेश कुमार पांडेय, राधेश्याम लोधी, हरिमोहन, ओंकार सिंह राजपूत, हाकमसिंह, राकेश सिंह, के पी पाराशर, युनुस खान  सहित जिले की समस्त तहसील एवं ब्लॉक अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।