बिहार। नवादा जेल में 22 वर्षीय विचाराधीन कैदी सूरज कुमार पिछले 11 महीने से बंद है. जेल के अंदर से सेल्फ स्टडी कर के IIT-JAM परीक्षा में सफलता पाई है. देशभर में सूरज को 54 वां रैंक मिला है. नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र का रहने वाले सूरज की सफलता में जेल अधीक्षक अभिषेक पांडेय की अहम भूमिका थी।
सूरज कुमार उर्फ कौशलेंद्र कुमार वारिसलीगंज के मोसमा गांव के अर्जुन का बेटा है. गांव में हुए नाले के विवाद में एक व्यक्ति की मौत के मामले में सूरज का नाम था और उसे गिरफ्तार कर 19 अप्रैल 2021 को जेल भेज दिया गया।
