Type Here to Get Search Results !

चित्रांश मंडल द्वारा सखियों का मेला आयोजित

बेगमगंज। चित्रगुप्त मानस मंदिर  में चित्रांश मानस महिला मंडल द्वारा सावन की रिमझिम फुहारों के बीच  सखियों का मेला आयोजित किया गया जहां पर इस स्लोगन के माध्यम से की आओ सखी झूले खुशियों का झूला मैं भारी संख्या में महिलाएं एकत्रित हुए और हरियाली महोत्सव कार्यक्रम मनाया गया।

सखियों के मेला कार्यक्रम में शामिल होने वाली सभी चित्रांश बहने हरे रंग की साड़ी एवं हरे रंग के कपड़े पहनकर आई। जहां भगवान राधे कृष्ण की पूजा अर्चना कर भगवान को झूला में झुलाया गया। भजनों की प्रस्तुति दी गई और सावन के महत्व को प्रतिपादित करते हुए हरियाली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए हरियाली को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया।

सखियों का मेला एवं हरियाली महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की जिला अध्यक्ष  ज्योति श्रीवास्तव  अरुणा सक्सेना, कायस्थ महासभा महिला विंग की अध्यक्ष अनिता श्रीवास्तव , भारती श्रीवास्तव,  वर्षा श्रीवास्तव उपाध्यक्ष,  रुचि श्रीवास्तव, साधना, रेखा, सुमन, शोभा सक्सेना, संगीता, ममता, दीपा, अंजू,  शशि आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.