मामला गंभीर देख एडिशनल एसपी मौके पर,नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गर्रावद की घटना
टकरावद(पंकज जैन)। नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गर्रावद में सुबह सुबह जब घर वालो को सूचना मिली की विक्रम की लाश सदिग्ध अवस्था मे बाड़े में पड़ी है तो घर वालो के होश उड़ गए।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुंरन्त पुलिस को दी।
सूत्रों की जानकारी अनुसार आज सुबह गांव के युवक विक्रम धनगर की लाश सदिग्ध अवस्था मे उसी के बाड़े में पपीता के पेड़ के नीचे मिली।युवक के सिर पर चोट व पैरो पर करंट लगने वाले निशान थे पैरों में सलिया बांधना का तार जकड़ा हुआ था जिस जगह उसकी लाश पड़ी थी वहां कोई बिजली के तार नही थे
मामला गंभीर देख एडिशनल एसपी गोतम सिंह सोलंकी, एसडीओपी मनोज रत्नाकर, थाना प्रभारी सन्दीपसिंह मंगोलिया,बूढ़ा चोकी प्रभारी अभिषेक बोरासी,उपनिरीक्षक मनोज महाजन सहित आला अधिकारी मौके पर पहुँचे ओर जांच शुरू कर दी...मामले में fsl टीम ओर डॉग स्कोट भी मौके पर पहुची।
अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा कि उक्त युवक के साथ क्या हादसा हुवा है घटना की जानकारी मिलते ही नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य भोपाल सिंह सोलंकी,जिला पंचायत सदस्य फौजी जगदीश धनगर व धनगर समाज के जिला अध्यक्ष मोके पर पहुचे व अधिकारियो से निष्पक्ष जाच कर दोषियों पर कारवाही की मांग की युवक की लाश पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय मन्दसौर ले गया जहा पेनल से पोस्टमार्टम होगा मृतक का भाई मुकेश धनगर;-हमारी किसी से दुश्मनी नही थी मेरे भाई की हत्या की गई हे
मामला संदिग्ध लग रहा हे सभी बिन्दुओ पर जाच चल रही हे पूरी जाच होने पर ही खुलासा हो सकता हे
गौतम सोलंकी एडिश्ननल एस पी मन्दसौर
