Type Here to Get Search Results !

राष्ट्रीय मछुआरा दिवस मनाया गया, राष्ट्रीय जलभुमि अधिकार परिषद के तत्वाधान में आज दिनांक

भोपाल। परिषद के कार्यालय में राष्ट्रीय मछुआरा दिवस मनाया गया ।परिषद के अध्यक्ष ने परम्परागत रूप से मछली पकड़ने और मछली का व्यवसाय करने वाले मछुआरा लोगों का पुस्पमालाओ से स्वागत किया सम्मान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार बाथम पूर्व आईएएस ने मछुआरा दिवस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए इसके महत्त्व को बताया। जलभूमि अधिकार के माध्यम से मत्स्य अधिकार कैसे मिलेगा उसे भी बताया। इसके साथ ही बांधों और जलाशयों के ठेके गैर मछुआरों को देने की निंदा की गई मांग की गई कि मध्य प्रदेश की मछुआ नीति के अनुसार सिर्फ वंशानुगत मछुआरों को ही जलाशय और बांध दिए जाएं

इस राष्ट्रीय दिवस के मौके पर श्री विष्णू बाथम, श्री अर्जुन बाथम,अवध,किशोरी लाल,अभिषेक ,योगेश और कई समाज सेवी उपस्थित रहे। आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन हुआ।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.