बेगमगंज। वर्तमान त्यौहार कमेटी के अध्यक्ष शहादत अली को सर्वसम्मति से पुनः अध्यक्ष चुना गया । निर्वाचन के बाद सैकड़ों लोगों ने उनका पुष्पमालाओं से स्वागत करते हुए विजय जुलूस निकाला जो काजी मोहल्ले से होकर नगर के मुख्य मार्गो से होता हुआ , उनके निवास स्थान हदाईपुर पहुंचा और वहां पर समापन हो गया।
काजी मोहल्ला में मुस्लिम त्यौहार कमेटी की बैठक सरपरस्त सईद नादां एडवोकेट की अध्यक्षता एवं सरपरस्तों में सईद कमर एडवोकेट , शारिक शाह , शफीक खलीफा , जफर मंसूरी , निसार मुंशी , मुन्ना अली , लईक पठान , आरिफ पहलवान , इजहार पठान , खालिद पहलवान , अखाड़ों के प्रमुख उस्ताद मुस्तफा पहलवान एवं अखाड़ों के अन्य उस्तादों में मोहम्मद यूसुफ एमडी , रिजवान पहलवान , असरार खान , परवेज खान , इसराइल अली , मुन्ना राईन , बासिद अली पक्का फाटक , शरीफ भाई जर्दा, मुन्ना बेग , इरशाद पहलवान , नन्ने खान , युसूफ खान ,नवाब कुरैशी , शाहिद ठेकेदार , मुख्तार नाना , नासिर नवाब , इमरान खान , अबरार खां , यूनुस अली इत्यादि सहित मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में वर्तमान अध्यक्ष शहादत अली का एकमात्र नाम आने से उन्हें सर्वसम्मति से फिर से अध्यक्ष चुना गया ।
जिसके पश्चात सरपरस्तों एवं अखाड़ों के उस्तादों सहित दर्जनों लोगों ने अध्यक्ष शहादत अली का पुष्प मालाओं से स्वागत किया । ढोल बाजे के साथ उनका विजय जुलूस काजी मोहल्ले से निकाला गया जो नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए उनके निवास स्थान पर जाकर खत्म हुआ ।
शहादत अली को पुनः अध्यक्ष निर्वाचित होने पर क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह , भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश ताम्रकार , भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू , सहित भाजपा एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं तथा सभी वर्गों के लोगों ने बधाई प्रेषित की है ।
