Type Here to Get Search Results !

"हरियाली महोत्सव के उपलक्ष्य में पौधारोपण"

बेगमगंज। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विवेकानंदपुरम में आज हरियाली आयोजित किया गया। जिसमें सबसे पहले अतिथियों द्वारा मां भगवती की पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात विद्यालय के आचार्य राजेंद्र शर्मा ने हरियाली महोत्सव के बारे में भैया बहनों का मार्गदर्शन किया और कहाकि हमें अपने जीवन में एक पौधा जरूर लगाना चाहिए और उसकी देखरेख करना चाहिए।

तत्पश्चात विद्यालय के प्राचार्य प्रकाश शर्मा ने हरियाली महोत्सव के बारे में भैया बहनों बताया और कहा कि सावन के महीने में प्रकृति चारों तरफ हरियाली की चादर ओढ़ लेती है,यही वजह है कि इस माह में पड़ने वाली अमावस्या को हरियाली अमावस्या के नाम से जाना जाता है। 

इस दिन पेड़-पौधे लगाने और उनका पूजन करने का भी बहुत महत्व है। हिंदू धर्म में प्राचीन काल से ही पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाता रहा है । इसलिए तो हमारे ऋषि-मुनियों ने पर्यावरण को संरक्षित करने की दृष्टि से पेड़-पौधों में ईश्वरीय रूप को स्थान देकर उनकी पूजा का विधान बनाया है। इसके अलावा पितृदोष शांति के लिए भी हरियाली अमावस्या तिथि बेहद खास मानी जाती है। 

इस बार हरियाली अमावस्या के दिन यानी 28 जुलाई को सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र और उसके बाद पुष्य नक्षत्र है, इसलिए इस दिन गुरु पुष्य का शुभ योग भी बन रहा है। ज्योतिष मान्यता के अनुसार गुरु पुष्य योग में पितरों के निमित्त तर्पण अत्यंत पुण्य देने वाला होता है और पितृदोष से मुक्ति मिलती है। मान्यता है कि हरियाली अमावस्या पर कुछ उपाय करने से जीवन में प्रसन्नता और संपन्नता आती है।

कार्यक्रम के बाद अभिभावक एवं विद्यालय के कक्षा अरुण से द्वादशी तक के भैया बहनों ने 151 पौधे लगाए,एवं यह संकल्प लिया कि जन्मदिवस पर पौधा जरूर लगायेंगे ,एवं जिन पौधों को आज लगाया है,उनका अगले वर्ष जन्मदिवस मनायेंगे ,और उस पौधे की नियमित देखभाल करेंगे यह संकल्प सभी भैया बहिनों ने लिया।