बेगमगंज। नगर के बस स्टैंड पर अचानक कंप्रेशर फटने से हड़कंप मच गया वहां पर मौजूद तीन लोगों को मामूली चोट आई है कंप्रेसर फटने से करीब 50000 का नुकसान होना बताया जा रहा है। यह तो अच्छा रहा कि जिस स्थान पर कंप्रेसर रखा था उसकी पहुंच से दूर लोग बैठे हुए थे जिससे कोई जनहानि नहीं हो पाई।
![]() |
| कंप्रेसर दुकान |
नया बस स्टैंड पर स्थित भारत कंप्रेसर पर लोग काम कर रहे थे कंप्रेसर मालिक अंसार अली भी एक बस का टायर बना रहे थे कृष्णा बस मालिक ड्राइवर और कंडक्टर बाहर बैठे हुए थे कि अचानक बंद कंप्रेसर फट गया सामान उचटने से बाहर बैठे हुए उक्त 3 लोगों को मामूली चोटे आई है। कंप्रेशर फटने से दुकान का सामान तहस-नहस हो गया जिससे करीब 50000 का नुकसान होना भारत कंप्रेसर की मालिक अंसार अली द्वारा बताया जा रहा है।

