भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन सम्पर्क विभाग की विभिन्न समितियों में शीघ्र सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित करें। वरिष्ठ पत्रकार श्री अमिताभ पांडे ने आज एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए उनके निवास पर गये।
एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा से यूनियन एवं पत्रकारों के हित में कार्य करने पर विचार विमर्श किया। चर्चा में यह निर्णय लिया गया है कि जन सम्पर्क विभाग की विभिन्न समितियों का गठन किया जाना है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिए लिखें जाने वाले पत्र में लिखा जाना है कि आज से 20 वर्ष पहले जन सम्पर्क विभाग की विभिन्न समितियों में श्रम विभाग में पंजीकृत यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष से नाम लिए जाते थे उसी परंपरा को कायम रखते हुए शीघ्र ही समितियों का गठन किया जाना चाहिए।
प्रदेश अध्यक्ष को श्री अमिताभ पांडे ने प्रस्ताव रखा कि उस पत्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को यह भी लिखा जाना चाहिए कि जिन पत्रकारों को समितियों में नामजद किया जाना है उनका पुलिस द्वारा चरित्र सत्यापन होने के बाद ही रखा जाना चाहिए।
पत्र में यह भी लिखा जाना चाहिए कि समितियों में लिए जाने वाले सदस्यों पर किसी भी तरह के प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन नहीं होना चाहिए इतना ही नहीं पुलिस में कोई एफआईआर दर्ज नहीं होना चाहिए।
समितियों में सदस्यों की संख्या बढ़ानी चाहिए।
चर्चा में यह भी तय किया गया है कि पत्र आयुक्त जन सम्पर्क विभाग, संचालक जन सम्पर्क विभाग को भी लिखा जाना है।

