Type Here to Get Search Results !

खंतीनुमा तालाब में डूबने से तीन बच्चियों की मौत

बैरसिया। थाना क्षेत्र के ग्राम बर्री स्तिथ स्टेडियम के पीछे बने खंतीनुमा तालाब में डूबने से शुक्रवार को तीन बच्चियों की मौत हो गई है। तीनों बच्चियों के शव पीएम के बाद उनके परिजनों को सौप दिए गए है। 

जानकारी के मुताबिक बैरसिया नगर से सटे इलाके की झुग्गी बस्ती में पारदी जाती के लोग रहते है। यहाँ पर बर्री ग्राम में स्टेडियम के पीछे एक खंतीनुमा तालाब है। इसी खंती में झुग्गियों में रहने वाले करीब एक दर्जन से अधिक बच्चें खेलते खेलते पहुंच गए। नहाते समय अचानक दिया  (12 वर्ष ), रिया (11 वर्ष ) और नकुशा (9 वर्ष ) पानी में डूब गई। इनको डूबते हुए अन्य बच्चों ने देखा तो शोर मचाया। इसके बाद तुरंत थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और बच्चियों को बाहर निकाल कर अस्पताल लेकर आये। यहाँ पर डॉक्टर ने तीनों बच्चियों को मृत घोषित कर दिया है। घटना की सूचना मिलने पर विधायक विष्णु खत्री भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने यहाँ परिजनों को ढांढस बंधाया और घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया।

सीएम ने की 4-4 लाख की सहायता देने की घोषणा

घटना के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है, वहीं एसडीएम आदित्य जैन ने अपने स्तर पर मौके पर ही मृतकों के परिजनों को 5-5 हज़ार रुपए की सहायता प्रदान करा दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.