रोहतक। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में कांस्य पदक विजेता पहलवान पूजा नांदल सिहाग के पति अजय की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। अजय के पिता ने साथी पहलवान रवि पर नशीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने अजय के पिता की शिकायत पर रवि के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं अजय के एक साथी पहलवान सोनू उर्फ लुक्का की तबियत भी खराब हो गई है। जिसके बाद पुलिस ने डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा अजय के शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया।
बता दें कि पहलवान अजय शनिवार को अपने दोस्त की जन्मदिन पार्टी मनाने गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिवार को सूचना मिली कि वह अस्पताल में भर्ती है। परिवार के पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। अजय के साथ जन्मदिन पार्टी में जाने वाले दोनों पहलवानों से अभी तक पुलिस पूछताछ नहीं कर पाई है।
