मुंबई। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने सोशल मीड़िया अकांउट पर दिवाली के मौके पर कुछ फोटोज शेयर की है। इन फोटोज में प्रियंका अपने फैमिली के साथ दिवाली की पूजा करती नजर आ रही हैं। प्रियंका के साथ उनके पति निक जोनस और मां मंजू चोपड़ा भी मौजूद हैं लेकिन सबका ज्यादा ध्यान फोटोज में दिख रही उनकी नन्हीं सी बेटी ने खींचा है। हालांकि प्रियंका ने अपनी बेटी को लोगों से छिपाते हुए उसके चेहरे को कवर कर दिया है। प्रियंका ने इन फोटोज के साथ कैप्शन डालते हुए अपने सभी फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं भी दी है।
प्रियंका ने शेयर की दिवाली मनाते हुए फोटोज, बेटी के चेहरे को छिपाया
अक्टूबर 26, 2022
0
