Type Here to Get Search Results !

पीडब्ल्यूडी के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

खुशीलाल अस्पताल की बाउंड्रीवॉल औरसड़क निर्माण में मांगा था कमीशन

भोपाल। पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री अजाक्स नेता को सड़क और बाउंड्रीवॉल निर्माण के बिल पास करने के बदले 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए नेहरु नगर चौराहे पर लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने रिश्वत राशि अपनी इनोवा में रखवाई थी, जिसको कमला नगर थाने में खड़ा करवाया गया है।

दरअसल पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार महेंद्र पांडेय पिता रामनरेश पांडेय ने लोकायुक्त में शिकायत की थी कि उसने खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद संस्थान में बाउंड्री वॉल व एप्रोच रोड बनाने का काम किया था, लेकिन कार्यपालन यंत्री कमल सिंह कौशिक इसके पेंडिंग बिल व सिक्योरिटी डिपॉजिट की राशि लगभग 67 लाख रुपए रिलीज करने के लिए एक प्रतिशत के हिसाब से रिश्वत मांग रहा था। साथ ही रिश्वत नहीं देने पर कोई न कोई गड़बड़ी बताकर पेमेंट लटकाने की धमकी दे रहा था।  इस पर लोकायुक्त टीम ने घेराबंदी करके शनिवार को आरोपी ईई कौशिक को 25000 रुपए की रिश्वत लेते हुए नेहरू नगर चौराहे से पकड़ा। रिश्वत राशि आरोपी ने अपने शासकीय वाहन इनोवा एमपी 04 बीसी - 05884 में रखवाई थी, जहां से रिश्वत राशि बरामद की गई। नेहरू नगर अतिव्यस्ततम चौराहा होने से  भीड़ लगना शुरू हो गई, ऐसे में इनोवा सहित आरोपी कौशिक को थाना कमला नगर लाने केबाद कार्रवाई हो सकी।