Type Here to Get Search Results !

हनुमान का टीजर रिलीज, जो काम आदिपुरुष 600 करोड़ में नहीं कर पाई हनुमान ने 12 करोड़ में कर दिया

मुंबई। फिल्म मेकर प्रशांत वर्मा ने अपनी नई फिल्म हनुमान का टीजर रिलीज कर दिया है। ये उनकी अब तक की सबसे बड़ी फिल्म है। टीजर रिलीज होते ही फिल्म सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगी है। मेकर्स का कहना है कि फिल्म को बनाने में 12 करोड़ का खर्चा आया है लेकिन टीजर को देखकर व्यूअर्स का कहना है कि फिल्म का वीएफएक्स रिसेंट में बनी कई बड़े बजट के फिल्मों से बेहतर है। फैंस इस फिल्म के टीजर की तुलना आदिपुरुष के वीएफएक्स से भी कर रहे हैं।

जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है कि फिल्म का मुख्य किरदार हनुमान जी से प्रेरित बताया जा रहा है। टीजर के बैकग्राउंड में प्राचीन काल से लेकर वर्तमान काल की कहानी को मिक्स-अप करके दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म में शानदार वीएफएक्स और म्यूजिक इफैक्ट्स के साथ जबरदस्त बैकग्राउंड स्कोर देखने को मिला है। फिल्म के टीजर से हॉलीवुड फिल्मों की झलक देखने को मिल रही है।