भोपाल। गृहमंत्री अमित शाह बीते 22 अगस्त को भोपाल में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शिरकत करने आए थे। तब अचानक पेड़ की डाल गिरने से प्रोफेसर कॉलोनी के सामने मुख्य रोड़ पर बिजली और केबल वायर झूलने लगे थे और लाइट गुल हो गई थी। इस पर नगर निगम की टीम ने आनन फानन में डालों को तो सड़क से काटकर हटा दिया था, लेकिन तब से ही तार झूल रहे हैं और स्ट्रीट लाइट गुल है। इस बारे में नगर निेगम के विद्युÞत यंत्री आशीष श्रीवास्तव को रहवासियों ने कई बार शिकायत की है, जिस पर श्रीवास्तव हर बार अगले दिन सुधार करवाने का भरोसा दे देते हें। साथ ही तार झूलने और दूसरी गड़बड़ी के लिए विद्युत कंपनी को जिम्मेदार ठहराते हैं। ऐसे में रहवासियों को उम्मीद थी कि गृहमंत्री के आने पर गुल स्ट्रीट लाइट शायद राष्ट्रपति के आगमन पर सुधर जाए, लेकिन ऐसा नही ंहो सका। अभी भी बदस्तूर तारों से बच्चे झूल रहे हैं और लाइट बंद पड़ी है।
गृहमंत्री आए थे, तब से बंद पोल लाइट राष्ट्रपति के आने पर भी नहीं सुधरी
नवंबर 15, 2022
Tags



