Type Here to Get Search Results !

अब भोपाल चैंबर आॅफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्य बन सकेंगे प्रदेशभर के व्यापारी

सदस्यता शुल्क 600 रुपए से घटाकर 300 रुपए करने का प्रस्ताव खारिज

आॅनलाइन सदस्यता से लेकर सुझाव और शिकायतें सुÞनने का फोरम तैयार

भोपाल। भोपाल चैंबर्स आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के 1200 व्यापारियों की सदस्यता नवीनीकरण नही होने से अब उनको वोटिंग राइट नही रहेगा।   वहीं अब भोपाल चैंबर के सदस्य प्रदेशभर के व्यापारी बन सकेंगे, जिसके लिए आॅनलाइन सदस्यता शुरू की जा रही है। 

यह जानकारी शनिवार को भोपाल चैंबर आॅफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के वार्षिक अधिवेशन में चैंबर अध्यक्ष तेजकुलपाल सिंह पाली ने देते हुए बताया कि चैंबर का विस्तार किया जा रहा है, जिसके तहत अब भोपाल के साथ-साथ पूरे मध्यप्रदेश से भी व्यापारी इसके सदस्य बन सकेंगे। अभी 1750 सदस्य थे, जिनमें से 1200 की सदस्यता नवीनीकरण नही ंहुई है। वहीं 238 नए सदस्य बनाए गए हैं। तीन साल तक सदस्यता नवीनीकरण पर ही चुनाव लड़ने और वोट देने का अधिकार रहेगा।  इस मौके पर चैंबर पदाधिकारी रामबाबू शर्मा, मुनींद्र वैद्य, प्रदीप अग्रवाल वीनस, कृष्णकुमार बांगड, सुनील अग्रवाल, संजीव जैन गेहूं, वैभव जैन, संदीप गोधा, अजय देवनानी, आदित्य जैन मनयां, वीरेंद्र जैन फार्मा, दीपक दुबे, मोहिंदर सिंह राकी, सुनील जैन, रामेश्वर अग्रवाल आदि थे। 

यह उपलब्धियां अर्जित की गर्इं

  • -राज्य सरकार द्वारा बढ़ाया गया व्यवसायिक कर को स्थगित करवाया गया, जिसको समाप्त करवाने के प्रयास जारी हैं।
  • -खाद्य तेलों के लिए लगाई गई थोक और फुटकर लिमिट को खत्म करवाया गया। अब तेल लिमिट मुक्त हो गया है। 
  • -करीब दर्जनभर व्यापारियों के प्रतिष्ठानों, फैक्ट्री या अन्य स्थानों पर किए गए अवैध कब्जों को हटवाया गया। 
  • -चैबर की पुरानी एफडी 23 लाख रुपए की थी, नई 30 लाख रुपए की एफडी करवाने से 53 लाख की हो गई है।  
  • -चैंबर के रिनोवेशन में 8 लाख 78 हजार रुपए खर्च करके डे गेस्ट हाउस की सुविधा भी मुहैया करवाई गई है।