Type Here to Get Search Results !

खाद्य विभाग में जिनकी जांच हो रही थी और जो जांच कर रहे थे, सारे के सारे सस्पेंड

मप्र राजपत्रित अधिकारी संघ ने निलंबन घोटाले की जांच की मांग की

भोपाल। खाद्य विभाग में जिन अधिकारियों के खिलाफ गड़बड़ी की शिकायत थी और जो उनकी जांच कर रहे थे, उन सभी को सस्पेंड कर दिया गया है। अब इसको निलंबन घोटाला बताते हुए जांच के लिए राजपत्रित अधिकारी संघ ने मोर्चा खोल दिया है। 

इस बारे में मप्र राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार यादव की अगुवाई में मप्र राज्य सामान्य वर्ग कल्याण आयोग अध्यक्ष शिव कुमार चौबे और राज्य कर्मचारी कल्याण समिति अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए  जांच की मांग की गई। यादव ने बताया कि  जिला भोपाल, राजगढ़, विदिशा, नर्मदा पुरम एवं संचालनालय खाद्य विभाग के अधिकारियों का निलंबन किया गया है। इनमें 8 जांच अधिकारी हैं और 7 जिनकी जांच हो रही थी। इसके साथ ही 4 अधिकारियों को चार्जशीट दी गई है। इस पर मुख्यमंत्री से जांच कराने और अधिकारियों को तत्काल बहाल करने की मांग की गई है।