भोपाल। पेंशनर्स दिवस पर नीलम पार्क में वरिष्ठ पेंशनर्स का सम्मान किया गया। इसके साथ ही 11 सूत्री मांगें पूरी नहीं होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन का अल्टीमेटम भी दिया गया।
पेंशनर्स एसोसिएशन के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष गणेश दत्त जोशी ने बताया कि पेंशनर्स दिवस पर 80 वर्ष एवं उससे ऊपर की आयु के वरिष्ठ पेंशनर में डीएस मुके (97 वर्ष) देवी शरण (94 वर्ष) सहित अब्दुल सत्तार खान, अब्दुल हमीद खान, डॉ. सुरेश श्रीवास्तव, आरबी श्रोत्रिय, श्रीमती ई फेलोज, जेसी पंत, ओमप्रकाश बुधौलिया सहित 25 वरिष्ठ पेंशनर को का सम्मान किया गया। इस मौके पर विद्युत हित रक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, लक्ष्मीनारायण कैलासिया, आमोद सक्सेना, रामरती यादव, स्टेट पुलिस सर्विस पेंशनर्स वेलफेयर सोसाइटी के सचिव नरेंद्र कुमार सक्सेना, रिटायर्ड रेंजर्स के गोपाल सक्सेना, राजपत्रित पेंशनर्स के अध्यक्ष अमर सिंह परमार, डिप्लोमा इंजीनियर्स के प्रांताध्यक्ष सुरेंद्र करनजगावकर, प्राध्यापक पेंशनर संघ के प्रांताध्यक्ष नीरज अग्निहोत्री के साथ ही पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला पदाधिकारी एम. पी. नेमा, एस. शुक्ला, शैलेंद्र श्रीवास्तव, टी.एस. अहिरवार, ओ.पी. पंथी, संतोष ठाकुर, क्लारा जॉन, आनंद पांडे, माधुरी दीक्षित, आर. जी. माथुर, पी.एन. उपाध्याय, हरि बल्लभ शर्मा, राजेंद्र सिंह रघुवंशी, मोहन चंदेल, शोभना अर्गल, सलीम खान, अशोक मखीजानी, लखनलाल नेमा आदि थे।

