Type Here to Get Search Results !

देर रात एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए करीना-सैफ

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और उनकी वाइफ करीना कपूर खान हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। दोनों को देर रात कूल लुक में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है, जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस दौरान दोनों स्माइल करते हुए नजर आ रहे हैं। सैफ अली खान एक बार फिर नवाबी लुक में दिखे। उन्होंने ब्लैक कुर्ता के साथ व्हाइट पायजामा पहना था। वही, बात करें करीना की तो बेबो काफी फंकी लुक में नजर आईं। उन्होंने व्हाइट लॉन्ग शर्ट के साथ ब्लू जींस कैरी की थी।

सोनम कपूर अपने बेटे के जन्म के बाद धीरे-धीरे फैशन की दुनिया में वापसी कर रही हैं। सोनम को भी मुंबई एयरपोर्ट पर बेहद स्टाइलिश अंदाज में देखा गया है।