Type Here to Get Search Results !

नेशंस कप जीतकर लौटी भारतीय महिला हॉकी टीम

नई दिल्ली। सोमवार को महिला टीम की खिलाड़ियों के डांस का वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट हुआ है और खूब पसंद भी किया जा रहा है। जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है कि टीम की खिलाड़ी एयरपोर्ट से DJ ब्रॉवो के चैंपियन सॉन्ग पर डांस करते निकल रही हैं। इनमें से कुछ अपने मेडल भी दिखा रही हैं।

टीम ने 2 दिन पहले शनिवार को FIH विमेंस नेशंस कप 2022 के फाइनल में स्पेन को उसके ही घर में 1-0 से हराया। इस जीत के साथ टीम ने अगले साल होने वाली FIH प्रो-लीग के लिए क्वालीफाई भी कर लिया है। यह महिला हॉकी टीम का टोक्यो ओलिंपिक के बाद दूसरा बड़ा अचीवमेंट है। टीम ने अगस्त महीने में खेले गए बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। उससे पहले भारतीय महिला टीम उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करते हुए पिछले साल टोक्यो में खेले गए ओलिंपिक गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंची थी। हालांकि, उसे खाली हाथ लौटना पड़ा।

Tags