Type Here to Get Search Results !

नगर पालिका ने जप्त किए होर्डिंग

बेगमगंज। नगर पालिका द्वारा शहर में डोड़ी पिटवा कर यह सूचित किया गया कि मुख्य सागर भोपाल मार्ग सहित शासकीय संपत्तियों के आसपास बस स्टैंड आदि पर बिना अनुमति के कोई भी फ्लेक्स, बैनर, होर्डिंग, झंडे आदि ना लगाएं अन्यथा जब्त कर लिए जाएंगे सूचना के दूसरे दिन आदेश के  परिपालन में शनिवार को करीब 20 दिन से सड़क किनारे लगे हुए होर्डि़ग्स को नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा हटाया गया यह कार्य उत्कृष्ट स्कूल परिसर के बाहर,  तहसील, थाना परिसर की बाउंड्री वाल पर् एवं न्यायालय के पास किया गया जहां लगाए गए होर्डिंग आदि को जप्त करने का काम शुरू होता देख कई लोगों ने अपने होर्डिंग स्वंय उतार लिए। 

सड़क किनारे लगे हो होर्डिंग्स हटाते हुए

इस संबंध में प्रभारी सीएमओ एवं तहसीलदार एनएस परमार का कहना है कि बीच सड़क पर लगाए गए होर्डिंग्स के कारण आवागमन में लोगों को असुविधा होती है वही विभिन्न स्थानों पर परिसर के बाहर लगाए होर्डिंग से वहां पर लगे हुए पेड़ पौधों को नुकसान हो रहा है इसलिए उक्त होर्डिंग्स बैनर हटवाए गए हैं।