बेगमगंज। श्री 1008 आदिनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक दिवस पर दयोदय गौ रक्षा समिति के संरक्षक एवं पूर्व नपाध्यक्ष शिखर चंद्र जैन के पुत्र अभिषेक जैन चिंटू ने सलैया स्थित गौशाला पहुंचकर अजवाइन एवं औषधियुक्त 2 कुंटल गुड के लड्डू गोवंश को खिलाए ताकि इस कड़ाके की ठंड में गोवंश की सर्दी एवं बीमारी से रक्षा की जा सके ।
![]() |
| ग्राम सलैया की गौशाला में गोवंश को औषधियुक्त गुड़ के लड्डू खिलाते हुए समाजसेवी अभिषेक जैन चिंटू । |
क्षेत्र के समाजसेवी एवं गौ सेवक अभिषेक जैन चिंटू ने बताया कि कड़ाके की सर्दी पड़ने से गौशाला में कई पशुओं की अकाल मौत हो रही है । उन्हें बचाने के उद्देश्य से उन्होंने 2 क्विंटल गुड़ में अजवाइन व विभिन्न औषधियों का मिश्रण मिलाकर गुड़ के लड्डू गौशाला में मौजूद सभी गोवंश को सेवन कराए। ताकि वह इस कड़ाके की सर्दी में बीमारी से बच सकें और उनकी अकाल मृत्यु ना हो सके।
उनके इस पुनीत कार्य की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है कि गौमाता की रक्षा के लिए कम से कम कोई समाजसेवी तो आगे आया। गौ सेवा के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेकने वाले लोगों के लिए श्री जैन ने अच्छा संदेश देते हुए गोवंश की वास्तव में सेवा किए जाने का आव्हान किया है ताकि सड़कों पर भटकता हुआ गोवंश बेमौत ना मरे और इस कड़ाके की सर्दी में उनकी रक्षा हो सके ।

