माचलपुर। गुर्जर समाज के आराध्य देव भगवान देवनारायण की जयंती माचलपुर में बड़े ही उत्साह के साथ मनाई गई। माचलपुर लोधा मोहल्ला स्थित पड़ाव पड़ के देव स्थान पर पूजन आरती के बाद शोभायात्रा निकाली गई। बेंड बाजे और डीजे के साथ माचलपुर नगर के प्रमुख मार्गों से निकली शोभायात्रा पर जगह जगह पुष्प वर्षा की गई। माचलपुर क्षेत्र में गुर्जर समाज पिछले 30 वर्षों से देवनारायण जयंती मनाते आ रहे हैं। इसी कड़ी में माचलपुर नगर में देवनारायण जयंती धूमधाम से मनाई गई। आयोजन में पूर्व उर्जा मंत्री खिलचीपुर विधायक प्रियव्रत सिंह, पूर्व विधायक हजारी लाल दांगी,जिला पंचायत सदस्य यशवंत सिंह गुर्जर लिंबोदा,
पूर्व मंडी अध्यक्ष हरिसिंह गुर्जर, नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि बलवंतसिंह गुर्जर सहित गुर्जर समाज के जनपद सदस्य, सरपंच गणों का देवनारायण जयंती समिति द्वारा स्वागत किया गया। समाज के अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने वाले छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
आयोजन को विधायक प्रियव्रत सिंह, पूर्व विधायक हजारी लाल दांगी, यशवंत सिंह गुर्जर, बलवंतसिंह गुर्जर द्वारा संबोधित करते हुए भगवान देवनारायण सहित समाज की एकजुटता,शिक्षा, सहित खर्चीली शादियों , मृत्यु भोज मितव्ययिता आदि विषयों पर विचार व्यक्त किए गए।