बेगमगंज। देर शाम खेत पर मजदूरी कर अपने घर वापस जा रही महिला को पीछे से आ रहे बाइक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे महिला बुरी तरह से घायल हो गई ग्राम के लोग घायल महिला को तत्काल सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सागर रेफर किया गया है।
![]() |
सिविल अस्पताल में घायल महिला का उपचार करते हुए |
आपको बता दें कि सुमेर गांव निवासी कमलाबाई पत्नी संतोष कुमार सुमेर गांव के पास ही खेत में काम करके देर शाम घर वापस लौट रही थी उनके साथ अन्य महिलाएं भी थी तभी जैतपुरा निवासी एक युवक पीछे से बाइक लेकर आया और महिला से टकरा गया जिससे महिला के सिर हाथ में गंभीर चोट आने पर वहां काफी तादाद में लोग इकट्ठे हो गए बाइक गिरने से युवक के सर में भी चोट आ गई वह भी बेसुध हो गया तब तत्काल गांव के लोग दोनों को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को सागर रेफर किया गया है वहीं युवक का उपचार सिविल अस्पताल में किया जा रहा है सिर में चोट लगने के कारण है वह अपना नाम पता सही तरीके से नहीं बता पा रहा था पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है।