Type Here to Get Search Results !

भगवान श्री 1008 आदिनाथ जन्म कल्याणक महा महोत्सव, निकाली श्रीजी की शोभायात्रा

बेगमगंज। गुरुवार को युग प्रवर्तक देवाधिदेव 1008 श्री आदिनाथ भगवान  के जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में "श्री जी के       विमानोत्सव की शोभा यात्रा सकल दिगंबर जैन समाज हदाईपुर जैन मंदिर से निकाली गई जो नगर के मुख्य मुख्य मार्गों से होती हुई वापस मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई जहां पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।                          

श्रीजी की शोभायात्रा

श्रीजी के विमान उत्सव कार्यक्रम आचार्य श्री 108 निर्भयसागर  महाराज  के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री 108 सुदत्त सागर  महाराज, क्षुल्लक श्री 105 चंद्रदत्त सागर  महाराज ससंघ के परम सानिध्य में संपन्न किया किया गया। जिसमें काजल बैंड ललितपुर द्वारा आकर्षक प्रस्तुति को सभी ने सराहा।

श्रीजी की शोभायात्रा विमान के साथ प्रातः  हदाईपुर जैन मंदिर प्रारंभ होकर, पर्सी रोड बस स्टैंड गर्ल्स स्कूल रोड  से होकर बड़े मंदिर  पहुंची जहां पर बड़ा जैन मंदिर समिति अध्यक्ष अक्षय जैन सर्राफ, मुकेश जैन, शिखर चंद जैन, प्रदीप जैन सिंघई, मयंक जैन सिंघई, सेवादल अध्यक्ष अंकित जैन, तपीश जैन आदि ने भव्य अगवानी की। बड़ा जैन मंदिर से विमानोत्सव गांधी बाजार , पुलिस चौकी, पुराने पेट्रोल पंप से होते हुए पुनः नए बस स्टैंड , फर्शी रोड, हदाईपुर , टीचर कॉलोनी होते हुए मंदिर जी पहुंचकर अभिषेक शांतिधारा का कार्यक्रम संपन्न हुआ एवं दोपहर में 2 बजे से भक्तामर विधान एवं शाम 7 बजे से संगीतमय भक्तामर दीप मालिका सहित महा आरती का भव्य आयोजन किया गया। सभी कार्यक्रम मुनि ससंघ के परम आशीष और सानिध्य में संपन्न हुए। हदाईपुर जैन मंदिर में मुनि श्री 108 सुदत्त सागर महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान के जन्म के 10 अतिशय होते हैं बर्थडे को व्यर्थ डे ना बनाएं, जन्म में तो सभी संसारी जीवो का होता है पर जन्म कल्याण मात्रे तीर्थ करो का मनाया जाता है।

छुल्लक श्री 105 चंद्रदत्त सागर  महाराज ने कहां की जीवन को व्यर्थ ना करो जन्म ना तो सार्थक होता है ना व्यर्थ होता है। हमारे जीवन जीने का ढंग उसे सार्थक या व्यर्थ बनाता है। जन्म शब्द में ढाई अक्षर है जो जन्म मरण के नाश का प्रतीक है।

विमान उत्सव के दौरान समाज बंधुओं ने अपने प्रतिष्ठान दोपहर 12 बजे तक बंद रखें, विभिन्न स्थानों पर जलपान एवं नाश्ते की व्यवस्था भी की गई थी। 

पुराना बस स्टैंड पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शिखर चंद जैन ने मिष्ठान का वितरण कराया तो वही निज निवास पर पूर्व प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र सिंह तोमर ने श्रीजी की आरती की उसके पश्चात संजय ओसवाल, संजय गोस्वामी व  न्यू बस स्टैंड पर पंकज पटेल ने श्री जी की आरती की।

कार्यक्रम को लेकर बच्चों में खासा उत्साह था जो शोभा यात्रा के आगे-आगे धर्म ध्वजा लिए हुए चल रहे थे। वही महिला मंडल ने भी अहम भूमिका निभाई हदाईपुर जैन मंदिर के अध्यक्ष चक्रेश जैन, टिल्लू पारले, विमल जैन पिपरिया, राजकुमार जैन प्रिंस, नवीन जैन पड़रिया, धर्मेंद्र जैन, रानू जैन मरखेड़ा, निक्की जैन, डब्बू जैन, रघ्घू जैन मम्मा आदि शोभा यात्रा का मार्गदर्शन करते नजर आए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.