Type Here to Get Search Results !

महिलाओं को सिविल अस्पताल में मिलेगा समुचित उपचार, पदस्थ हुए विशेषज्ञ

बेगमगंज। सिविल अस्पताल मैं महिला चिकित्सक नहीं होने का दंश झेल रहे क्षेत्र के लोगों के लिए खुशी भरी खबर यह है कि जिला मुख्यालय पर पहले से पदस्थ महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दिनेश गुप्ता का चयन वन क्लास डॉक्टर के रूप में होने के बाद उनकी पदस्थापना बेगमगंज में की गई है जिससे अब मरीजों को विशेषकर महिलाओं को उपचार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। डिलीवरी के लिए सीजर ऑपरेशन, बच्चेदानी का ऑपरेशन से लेकर महिलाओं से संबंधित जो भी रोग है उनका उपचार महिलाओं को सिविल अस्पताल में ही उपलब्ध हो सकेगा।

डॉक्टर दिनेश गुप्ता सिविल अस्पताल बेगमगंज

आपको बता दें कि पूर्व में भी डॉक्टर दिनेश गुप्ता अस्पताल में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। यह पहला मौका है कि महिला विशेष के रूप में क्लास वन डॉक्टर की नियुक्ति सिविल अस्पताल में की गई है।

अभी सीजर ऑपरेशन के लिए मरीजों के लिए जिला चिकित्सालय जाना पड़ता था या जब कभी कैंप लगता था तो जिले से आई हुई डॉक्टर्स की टीम सीजर ऑपरेशन करती थी लेकिन अब महिलाओं को यह सारी चिकित्सा सुविधा सिविल अस्पताल में ही उपलब्ध होगी।