Type Here to Get Search Results !

टीम इंडिया ने मांगा था टर्निंग-ट्रैक, ढाई घंटे में ऑलआउट

इंदौर। नागपुर के बाद अब इंदौर की पिच पर भी सवाल उठने लगे हैं। एक्सपर्ट इसे औसत रेटिंग दे रहे हैं, क्योंकि भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट के पहले दिन भारतीय टीम महज ढाई घंटों में 109 रन पर सिमट गई। भास्कर के एक सूत्र ने बताया है- टीम इंडिया के मैनेजमेंट ने क्यूरेटर्स से कहा था- पहले ही सेशन से टर्निंग ट्रैक बनाएं। भारतीय बल्लेबाज अपनी ही रणनीति में फंस गए ओर घूमती गेंदों पर रन बनाने में नाकाम रहे।

दरअसल, पहले ही सेशन से स्पिनर्स को पिच से मदद मिलने लगी थी। इस पर 4.8 डिग्री का टर्न देखा गया। यह नागपुर में 2.5 डिग्री था। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई मीडिया सहित कई क्रिकेट एक्सपर्ट पिच की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर्स का कहना है- ये पिच को टेस्ट के लायक नहीं है। वहीं, भारतीय दिग्गज भी इतने ज्यादा टर्न से हैरान हैं। BCCI के पूर्व चीफ पिच क्यूरेटर ने कहा- यहां ऐसा ही चलेगा।