Type Here to Get Search Results !

मनोज बाजपेयी की पत्नी को देख चौंके फैंस

मुंबई। 'फैमिली मैन' एक्टर मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गुलमोहर' की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। बीती रात फिल्म की फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जहां मनोज अपनी पत्नी नेहा के साथ स्पॉट हुए, इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देखने के बाद लोग नेहा की खूबसूरती पर फिदा हो गए हैं। वहीं, कुछ फैंस ने उन्हें शनाया कपूर बता दिया है।

इस वीडियो में नेहा, मनोज के साथ पैपराजी को पोज देती हुई नजर आईं। इस दौरान मनोज ऑल ब्लैक लुक में दिखे, वहीं उनकी पत्नी ने ग्रे कलर की डेनिम के साथ ब्लैक टॉप और जैकेट कैरी किया था। मिनिमल मेकअप और सिंपल लुक में नेहा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अब सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आते ही फैंस नेहा की सुंदरता की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

कपल के इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'वाह, कितनी प्यारी लग रही हैं ' तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये तो शनाया कपूर जैसी दिखती हैं ' तो वहीं तीसरे यूजर को तो यकीन नहीं हुआ कि ये एक्टर की पत्नी है। यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'भाई ऐसे कैसे हो सकता है। मैं नहीं मानता कि ये इनकी पत्नी है। पक्का उठाकर लाए हैं इससे किसी और के मंडप से'।