मुंबई। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा पहली बार अपनी बेटी मालती मैरी जोनस को लेकर भारत आई हैं। हाल ही में उन्हें पूरी फैमिली के साथ मुंबई के कलीना एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है।
वीडियो में प्रियंका बेटी और पति निक जोनस के साथ दिखाई दे रही हैं। एयरपोर्ट पर उन्होंने मालती को गोद में लेकर पैपराजी को पोज भी दिए। इस दौरान मालती व्हाइट एंड ब्लैक ड्रेस में बेहद क्यूट लग रही हैं, जिसे देख फैंस काफी खुश हुए। देसी गर्ल के लुक की बात करें तो वह पिंक आउटफिट में कमाल की लग रही हैं। वहीं, निक जोनस ब्लू हुडी और ब्लू जींस में काफी हैंडसम लग रहे हैं। उन्होंने अपने इस लुक को ऑरेंज कैप के साथ कम्पलीट किया।
