Type Here to Get Search Results !

अब शेखर सुमन ने बॉलीवुड के खिलाफ खोला मोर्चा

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा ने जब से बॉलीवुड के खिलाफ स्टेटमेंट दिया है तभी से उनके सपोर्ट में कई एक्टर्स सामने आते दिखाई दे रहे हैं। अब फेमस एक्टर शेखर सुमन ने भी अपना दर्द जाहिर किया है।

उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में उन्हें और उनके बेटे अध्ययन सुमन के खिलाफ कुछ लोगों ने गैंग अप किया था। शेखर का कहना है कि बॉलीवुड में एक गैंग चलता है, वो जिसे चाहे उसे बर्बाद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका का इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला बिल्कुल सही था।