Type Here to Get Search Results !

राज्य स्तरीय कविता प्रतियोगिता में मदीहा हफीज सम्मानित

भोपाल। भारत भवन में आयोजित भोपाल लिटरेचर एंड आर्ट फेस्टिवल के नॉलेज  महाकुंभ में राज्य स्तरीय कविता प्रतियोगिता में राजधानी के नूतन कॉलेज की बी.कॉम सेकंड ईयर छात्रा मदीहा हफीज विजेता चुनी गईं। अतिथियों ने मदीहा हफीज सहित अन्य विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र ,साहित्य की पुस्तक और नगद  राशि प्रदान कर सम्मानित किया।