Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री चौहान के साथ लोणारी कुनबी समाज के प्रतिनिधियों ने पौध-रोपण किया

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ अखिल भारतीय क्षत्रीय लोणारी कुनबी समाज के प्रतिनिधियों ने अपने सामाजिक संगठन के 21 वर्ष पूर्ण होने पर पौध-रोपण किया। समाज के श्री विष्णु राणे, डॉ. जी.आर. अडलक, डॉ. राजेश लिखितकर, सर्वश्री सुरेंद्र धोटे, कृष्णा लिखितकर, कमल चडोकार, जयंत महाले, नीलेश देशमुख और जी.आर. कामतकर ने भी पौधे लगाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ सामाजिक कार्यकर्ता श्री मोनू आणिया, दूरदर्शन में कार्यरत कुमारी मानसी शिवहरे तथा नसरूल्लागंज की कुमारी मिनी तिवारी ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। सर्वश्री शैलेंद्र शुक्ला, देवेश शर्मा, सचिन बुढाना और रानू अग्रवाल साथ थे। श्री अनिल शिवहरे, श्रीमती नीरू शिवहरे, श्री दिलीप सिंह और श्री ईश्वर मेहर ने भी पौधे लगाए। नसरुल्लागंज के सर्वश्री गोपाल तिवारी, आमिर उल्लाह खान, फैज़ उल्लाह खान, वीरेंद्र दुबे और नितिन ठाकुर पौध-रोपण में शामिल हुए।