Type Here to Get Search Results !

सास से डरती थीं शर्मिला टैगोर:शेयर किया पुराना किस्सा

मुंबई। शर्मिला टैगोर अपने जमाने की बोल्ड एक्ट्रसेस में गिनी जाती हैं। उन्होंने उस दौर मैग्जीन कवर के लिए बिकिनी पहनी थी, जब यह इंडियन सिनेमा में इतना कॉमन नहीं था। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शर्मिला ने बताया कि उन्हें अपनी पसंद के कपड़े पहनने में कोई झिझक नहीं थी, लेकिन वो इस बात के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थीं कि उनकी सास साजिदा सुल्तान फिल्म इवनिंग इन पेरिस के पोस्टर को देखकर क्या कहेंगी? सालों पुराने किस्से को याद करते हुए शर्मिला ने बताया कि कैसे अपनी सास के आने पर उन्होंने ड्राइवर से कहकर सड़क के किनारों से फिल्म एन इवनिंग इन पेरिस के पोस्टर हटवाए थे।

बातचीत के दौरान शर्मिला ने कहा- मेरी फिल्म एन इवनिंग का पोस्टर काफी अजीबोगरीब था। मुझे लगता है कि शम्मी जी ने पोस्टर में सूटकेस या कुछ पकड़े हुए थे। मैं उनके पीछे थी और पोस्टर में केवल मेरे पैर और मेरी बाहें दिखाई दे रही थी। पोस्टर देखकर आप यह पता नहीं लगा सकते हैं कि मैंने कुछ भी पहना है, इसलिए यह पोस्टर देखने में काफी सेंसुअल दिख रहा था।’